Sunday, November 8, 2026
Latest:

नर भालू का शव मिला, वन विभाग में हड़कंप 

 

टिहरी। चंबा ब्लॉक के पलास गांव के जंगल में नर भालू का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने भालू के शव को कब्जे में लेकर पीएम करवाकर जला दिया।
शनिवार को चंबा ब्लाक के प्लास गांव के जंगल में ग्रामीणों को एक भालू का शव मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सकलाना रेंज के रेंजर प्रमोद पांडे ने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग को जंगल मे भालू के मृत पड़े होने की सूचना दी। बताया ग्रामीणों से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर सायं को जंगल में दो भालूओं की की लड़ने की आवाजें आ रही थी। संभवत: इसी संघर्ष में भालू की मौत हो हुई है। रेंजर ने बताया कि मृत भालू की उम्र 7 से 8 साल की पाई गई है, जिसे पीएम के बाद जला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *