नरम पड़ने लगा मानसून
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के तेवर नरम पड़ गए हैं। चार दिन बाद रविवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। हालांकि सोमवार की सुबह देहरादून में हल्के बादल छाए रहे।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।टिहरी जिले के जाखणीधार प्रखंड के मथल गांव में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक वृद्धा दब गई। समय रहते ग्रामीणों ने वृद्धा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रविवार करीब 11 बजे जिले के तहसील जाखणीधार के ग्राम मथल में एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 70 वर्षीय वृद्धा मुन्नी देवी दब गई।
