नमस्कार: पढ़िए, कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष :
घरेलू कार्यों में खर्चा कर सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आज काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ :
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। काम में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घरवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों से वैचारिक विवाद हो सकता है।

मिथुन :
आज के दिन मन शांत रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों का साथ मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी जिससे जमा कोष में भी वृद्धि होगी।

कर्क :
आज खर्चे बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

सिंह :
आज के दिन मिलाजुला लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में माहौल अनुकूल होने से काम में मन लगेगा। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।

कन्या :
संपत्ति सुख में वृद्धि संभव है। किसी के बहकावे में आकर निवेश करने से बचें। अपने भीतर की हिम्मत से आने वाली समस्याओं को हल करेंगे। प्रेम जीवन में सावधान रहें। ऊर्जावान रहकर कार्यों को संपन्न करेंगे।

तुला :
आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है। दूसरों की भलाई के चक्कर में खुद का नुकसान हो सकता है इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थी अपने गुरुओं की आज्ञा का पालन करें।

वृश्चिक :
आज मन में थोड़ी अशांति रह सकती है। विरोधी कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए किसी कानूनी काम के पूर्ण होने से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। घरवालों से बातचीत करते समय आत्मसंयत रहें।

धनु :
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ है। शाम के समय पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी मित्र की मदद से धन लाभ संभव है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर :
संतान की शिक्षा के लिए आज कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ने के कारण काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायियों के रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज के दिन धन निवेश से बचें।

कुंभ :
आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। शाम से लेकर रात के बीच किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे लाभ के योग बन रहे हैं। किसी परिजन से धोखा मिल सकता है इसलिए सतर्क रहें।

मीन :
सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी इच्छा के पूर्ण होने से धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *