Tuesday, July 28, 2026
Latest:

धामी कैबिनेट की बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मंजूरी की मुहर

 

पूजा सिंह
देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में करीब 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट द्वारा लिये गये मुख्य फैसले इस प्रकार हैं –

सचिवालय प्रसाशन में निजी सचिव परीक्षा मामले में हाईकोर्ट गए 4 अभ्यर्थियों को अनुमान्य किया गया।
औली विकास प्राधिकरण की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया, जो औली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा।

उधम सिंह नगर में गैस आधारित प्लांट को चलाने के लिए विदेशों से आने वाली गैस में वैट जीरो था अब cng में भी वैट 0 किया गया।

बद्रीनाथ में विभिन्न कलाकृतियों और वहां के इतिहास के बारे में बताने का काम किया जाएगा, जिसने मास्टर प्लान बनाया वो ही INI डिजाइन स्टूडियो को काम दिया जाएगा।

ऊर्जा में पम्प स्टोरेज प्लांट पॉलिसी बनाई गई इसमें नॉन पीक ऑवर में इनका उपयोग होगा इस पॉलिसी के तहत 12 प्रतिशत बिजली नहीं देनी होगी राज्य को, लैंड अलॉटमेंट भी प्राथमिकता के आधार पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *