Tuesday, September 22, 2026
Latest:

दो वाहनों की भिड़ंत में दंपति की दर्दनाक मौत

 

किच्छा। किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम ने खाई से शव को निकाला। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार किच्छा में दो वाहनों की भिड़ंत में दंपती ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची टीम ने खाई से शव को निकाला। हादसे में मृत अमित सक्सेना (46) पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना निवासी नई कॉलोनी जवाहर नगर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह बरेली जा रहा था। उसी समय तीसरे मिल के पास एक कार से टक्कर हो गई जिससे सचिन सक्सेना की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी दीप्ति सक्सेना (41) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। यहां मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार सिंह और पुलिस टीम ने बमुश्किल से दरवाजा तोड़कर अमित के शव को निकाला। दुर्घटना के कारण यहां लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *