दो एकड़ में खड़ी गेहूं की तैयार फसल आग में जलकर बर्बाद

 

रामनगर। उत्तराखंड में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही खेतों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ताजा मामला उधमसिंहनगर जिले के जसपुर का है, जहां तैयार खड़ी गेहूं की करीब दो एकड़ फसल आग में जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार जसपुर क्षेत्र की नई बस्ती इलाके में मडवाखेड़ा निवासी कृष्ण पाल का खेत है। खेतों में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी, जिसे कृष्ण पाल काटने की तैयारी कर रहे थे। कृष्ण पाल के खेतों में गुरुवार देर रात को अचानक आग लग गई थी। लोगों ने जब गेहूं के खेतों में आग लगती हुई देखी तो इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गेहूं की पूरी फसल बर्बाद हो चुकी थी। पीड़ित किसान की मानें तो उसका करीब एक से दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार गई है। आग लगने के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *