Monday, October 19, 2026
Latest:

दोपहर बाद पहाड़ी क्षेत्रों में फिर खराब हुआ मौसम

उत्तरकाशी। सूबे में दोपहर बाद पहाड़ी इलाकों में दोपहर को मौसम खराब हो गया। यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी हुई तो वहीं, निचले इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हल्की बारिश हुई।
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अप्रैल अंत तक मौसम बदला रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक बारिश, गर्जना के साथ बर्फबारी की संभावना है। जबकि, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *