अपराध

देहरादून के युवक को शराब के नशे में उसके ही दोस्त ने मार दी गोली, पुलिस जांच में जुटी

 

हल्द्वानी। देहरादून निवासी वेदांत शनिवार को अपने दोस्त से मिलने हल्द्वानी पहुंचा था। देर रात शराब पीने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान युवक ने वेदांत के सीने में गोली उतार दी और फरार हो गया। मौके पर मौजूद दो अन्य युवक घायल को एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां से घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  मूलरूप से नेपाल का रहने वाला वेदांत वर्तमान में देहरादून रहता है। हल्द्वानी में कोतवाली थाना क्षेत्र के टीपी नगर इलाका स्थित आनंदपुर गांव निवासी युवक से उसकी दोस्ती थी।शनिवार को वेदांत दोस्त से मिलने हल्द्वानी आया था। देर रात वेदांत व उसका दोस्त व दो- तीन अन्य लोग सुधीर नाम के व्यक्ति के घर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर वेदांत और उसके दोस्तों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने वेदांत को गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गोली वेदांत के सीने में बाईं तरफ लगी है। फिलहाल उसका बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर कोतवाल उमेश कुमार मालिक ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *