देर रात भाजपा नेता के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,मंचा हड़कंप

रुड़की। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने देर रात उद्योगपति व भाजपा नेता रॉबिन सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली घर के गेट पर लगी तो दूसरी बाहर खड़ी कार में लगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चेहरे पर नकाब होने के कारण बदमाशों की पहचान नही हो पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में भाजपा नेता रॉबिन सिंह का घर है। बीती देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर पर धावा बोला। बदमाशों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। गोलियों की आवाज सुनकर जब घरवाले और आसपास के लोग बाहर आए, तो बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान नहीं हो रही है। क्योंकि तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। इस घटना के बाद भाजपा नेता ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।
पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।  प्राथमिक दौर पर पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *