Wednesday, August 19, 2026
Latest:
अपराध

दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार, दो लाख रुपए में तय हुआ था सौदा

 

देहरादून। दूसरे के स्थान पर नीट की परीक्षा देने पहुंचे युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरू रामराय पब्लिक स्कूल राजा रोड के परीक्षा केन्द्र प्रभारी अरुण सक्सेना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आज उनके स्कूल श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड में नीट (यूजी) की परीक्षा सायं दो बजे से सवा पांच बजे तक होनी थी। इसमें कक्ष सख्यां 25 में बच्चों का बायोमैटिक सत्यापन कर रहे थे तो तलाशी के दोरान संज्ञान में आया कि अभ्यर्थी मंयक गौतम के रोल नम्बर के फिंगर प्रिंट मिलान करने पर मिलान नहीं हुआ। दोबारा भी दो तीन बार मिलान किया गया तो भी मिलान नहीं हो पाया तो जांच टीम द्वारा जांच पड़ताल करने पर अभ्यर्थी मंयक गौतम के स्थान पर राजेश चौधरी पुत्र वरिगंराय चौधरी माडपूरा फलौदी जोधपुर राजस्थान परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। राजेश चौधरी से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह और मयंक गौतम कोटा राजस्थान में साथ-साथ तैयारी करते थे। वहीं पर उनकी दोस्ती हुई और वहीं पर उन दोनों ने पूरा प्लान बनाया। इस परीक्षा को पास कराने के लिए मंयक ने उसे दो लाख रुपए देने की बात तय हुई थी। इसलिए वह पेपर देने देहरादून आ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *