उत्तराखंड

दून पहुंचे पीएम मोदी,राज्यपाल और सीएम धामी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी लगभग ढाई घंटे तक देहरादून में ही रहेंगे। पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 8000 करोड़ की सौगात देवभूमिवासियों को देंगे। राजधानी देहरादून के फॉरेस्ट रिसर्च सेंटर के मैदान में भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें दो योजनाएं केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना है। पीएम मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस- प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *