दीवार से लटका मिला महिला का शव,हत्या की आशंका

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कलावती कालोनी स्थित सौभाग्यवती बैंक्वेट हाल की दीवार से महिला का शव लटका मिला है। पुलिस मौत को हत्या को जोड़कर जांच में जुट गई है। फिल्हाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बैंक्वेट हाल स्वामी ने एक महिला के शव को दीवार पर लटका देखा। जिसे देखकर उसके होश उड गए। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था और नाक से खून बह रहा था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया है और उसकी शिनाख्त के लिए सभी थानों से महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *