Friday, November 20, 2026
Latest:

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में ताजा विक्षोभ आने का अनुमान

देहरादून। पश्चिमी हिमालय पर बना ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक दिसंबर को कमजोर पड़ जाएगा। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि नवंबर में आए विक्षोभ का प्रभाव अन्य भागों की तुलना में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख पर अधिक रहा। मैदानी क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में हल्की वर्षा देखी गई। सात दिसंबर के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय पर आ सकता है।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की शुरुआत होने लगी है। डा. सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से मैदानी क्षेत्रों में पारा गिरेगा। उच्च हिमालय में ताजा वर्षा व हिमपात से सर्द हवा चलने से पर्वतीय क्षेत्रों में एक से दो डिग्री पारा कम हो सकता है। गुरुवार को चंपावत में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, लोहाघाट में 3.2 डिग्री, जागेश्वर में 7.5 डिग्री, पिथौरागढ़ में 8.9 डिग्री, नैनीताल में 8.0 डिग्री व हल्द्वानी में 16.6 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *