दिवार गिरने से दो साधु मलबे में दबे,एक की मौत

ऋषिकेश। गुरूवार सुबह एक दिवार के गिरने से दो साधु मलबे में दफन हो गए। इनमें से एक को ही बचाया जा सका। मृतक साधू के शव को भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चैरासी कुटिया के पास गुरुवार सुबह एक दीवार गिर गई। मलबे में दो साधु दब गए। आनन-फानन आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाल लिया, जबकि दूसरी की तलाश की जा रही थी। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद कर लिया है।गंगा भी चेतावनी रेखा से पार पहुंच गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *