अपराध

दहशत के आगोश में डूबा शहर, कबाड़ी की दुकान में हुए विस्फोट से सात लोग घायल

 

पुलिस छानबीन में जुटी, घटनास्थल पर सुरक्षा के कड़े इतंजाम

देहरादून। गुरूवार दोपहर राजधानी दून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान पर बम फटने से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बम फटने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल व एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सायल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अभी घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घायलों की पहचान करने में जुट गयी है। पुलिस में मौके पर सुरक्षा के कड़े इतंजाम किये हुए हैं। लोगों को घटना स्थल से दूर ही रखा गया है। कबाड़ी की दुकान में बम कहां से आया। इसकी छानबीन की जा रही है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *