दशहरा पर्व के दौरान वाहनों के लिए पुलिस ने किया ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
देहरादून। दशहरा पर्व के दिन ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने कमर कस ली है। देहरादून में दशहरा कार्यक्रम को देखते हुए परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।
देहरादून में यातायात व्यवस्था दोपहर 12 बजे से शुरू की जायेगी। जोकि कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। साथ ही परेड ग्राउंड के चारों ओर सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा। शोभायात्रा का अपने गंतव्य स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 04 बजे परेड ग्राउंड में पहुंचेगी। शोभायात्रा का रूट श्री कालिका मन्दिर से मोती बाजार होते हुए पल्टन बाजार, राजपुर रोड से एस्लेहॉल होते हुए कनक चौक और परेड ग्राउंड रहेगा। रूट नम्बर 03 पर चलने वाले विक्रम परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम के खत्म होने तक केवल तहसील के आसपास तक ही आ सकेंगे। जहां से ये दून से एमकेपी रोड होते हुये सीएमआई और धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे। इनके तहसील चौक तक आने का रूट पूर्ववत ही रहेगा।
विक्रम और मैजिक वाहन रूट नम्बर 05 पर चलने वाले विक्रम वाहन परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जायेंगे।
विक्रम और मैजिक वाहन रूट नम्बर 8 पर चलने वाले विक्रम वाहन भी परेड ग्राउंड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जायेंगे।
विक्रम और मैजिक वाहन रूट नम्बर 2 पर चलने वाले सभी विक्रम पंत रोड स्थित विक्रम स्टैंड से संचालित नहीं होंगे। इस रोड पर संचालित सभी विक्रम परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस घुमा दिये जायेंगे।
