Thursday, September 17, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

दर्दनाक हादसाः स्कूल की छत ढहने से 6 बच्चों की मौत,

झालावाड़ । जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. पीपलोदी गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत अचानक गिर गई. हादसे में करीब 19 बच्चे मलबे में दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चे स्कूल पहुंचने के बाद प्रार्थना के लिए जा रहे थे, तभी स्कूल भवन का एक कमरा अचानक गिर गया। छत गिरने से 19 बच्चे दब गए, जिन्हें ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ की मदद से बाहर निकाला गया। दांगीपुरा थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।
सभी घायल छात्रों को मनोहरथाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया। शेष 15 घायलों में से 8 को गंभीर स्थिति में झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस उपाधीक्षक मनोहर थाना कैलाश चंद के अनुसार मृतक बच्चों की संख्या 6 पहुंच गई है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *