दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
हरिद्वार। जनपद के लक्सर में पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में गुरुवार देर शामे दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में अर्जुन को हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजूक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही पथरी थाना अघ्यक्ष मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अशोक शिरस्वाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमलावर ग्राम प्रधान पक्ष के लोग हैं। जिन्होंने पहले अर्जुन के साथ कहासुनी की। जिसके बाद अचानक से गोली चला दी। पुलिस ने फिलहाल किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

