थाना प्रभारी को महंगी पड़ गई  थोड़ी सी लापरवाही, सीएम की सुरक्षा में हुई चूक के चलते  SSP ने  किया निलंबित 

 

धामी के काफिले को भटकाने पर की एसएसपी ने कार्रवाई

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में चूक को लेकर एसएसपी ने शहर के थाना नेहरू कालोनी इंचार्ज मुकेश त्यागी का निलंबित कर दिया है। इगास के कार्यक्रम में दून विश्वविद्यालय में जा रहे सीएम के काफिले को भटकाने को लेकर एसएसपी ने यह कार्रवाई की है।
शुक्रवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी को इगास के कार्यक्रम के लिए दून विश्वविद्यालय के पास जाना था। नियमानुसार स्थानीय थाना पुलिस को काफिले को एस्कॉर्ट करना होता है। इंस्पेक्टर गंतव्य को जाने वाले रास्ते को बदलकर काफिले को दूसरे रास्ते पर ले गए। बेवजह सीएम का काफिला इधर से उधर घूमता रहा। इस मामले में शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *