तेज रफ्तार स्कार्पियों ने सड़क किनारे चलते युवक-युवती को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

देहरादून। देर रात न्यू कैंट रोड हाथीबड़कला में सर्वे गेट के समीप तिराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियों दो व्यक्तियों को टक्कर मारने के बाद पलट गयी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी। जबकि पांच अन्य गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात पौने बारह बजे के लगभग तेजी और लापरवाही से वाहन स्कॉर्पियो नंबर-यूके 07 एके-1690 ने हाथीबड़कला सर्वे गेट के निकट एक पैदल चलती लड़की वह उसके सहपाठी को टक्कर मार दी। जिसके बाद स्काॅर्पियों गाड़ी मौके पर कूड़े के डब्बे का टकराकर पलट गई। जिसमें स्कार्पियो चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे,। इस घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही अन्य लोगों को भी काफी छोटे आई है एवं पैदल चलती लड़की और उसके सहपाठी भी गंभीर घायल हुए। लड़की अचेत अवस्था में है, जिसे दून अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद में परिजनों द्वारा मैक्स अस्पताल ले जाया गया है एवं लड़की के सहपाठी आकाश को उसके पिता अपने साथ किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए है। स्कार्पियो सवार चारों व्यक्तियों का कोरोनेशन चिकित्सालय में उपचार के पश्चात चालक को दून अस्पताल रेफर किया है जहां उसका उपचार चल रहा है। शेष का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है। गाड़ी को कोतवाली पर दाखिल किया गया है। घायलों की पहचान हर्ष गुप्ता पुत्र परमहंस गुप्ता निवासी हाउस नंबर 110 एमडीडीए कॉलोनी चंद्र रोड डालनवाला, चालक अनुराग यादव पुत्र निवासी चूना भटृा यादव ट्रेडर्स रायपुर देहरादून, अक्षय सिंह पुत्र बालक राम निवासी चंद्र रोड डालनवाला देहरादून, रोशनी बक्शी पुत्री कर्नल बक्शी, आकाश रोशनी का पडोसी के रूप में हुई और मृतक की पहचान अभिषेक राजपूत पुत्र राकेश बाबू निवासी एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला देहरादून के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *