Sunday, October 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई घायल, गंगोत्री हाईवे पर हुआ हादसा

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद  से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गया।  यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाड़ी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित बताए जा रहे है। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *