Saturday, July 25, 2026
Latest:

तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने तीन लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पौडी की पुलिस कप्तान श्वेता चैबे के निर्देशन पर जनपद में नशा तस्करों के अभियान जारी है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान काशीरामपुर तत्ला से 20 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिसकी कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख रूपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित नेगी पु, राजमोहन नेगी,निवासी काशीपुर तत्ला कोटद्वार बताया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि उसने गंगापुर बरेली से स्मैक खरीदी थी। जिससे कोटद्वार क्षेत्र मे ंबेचा जाना था। किन्तु वह उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *