Wednesday, September 23, 2026
Latest:

तबीयत बिगड़ने से हेमकुंड यात्रा पर आए श्रद्धालु की मौत

चमोली। सोमवार सुबह हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पंचायत नामा के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि  हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।
मिली जानकारी के अनुसार अमनप्रीत सिंह गिल (25) मोहाली पंजाब वर्ष अपने अन्य साथी गुरसेवक,असविंदर हरमणजीत के साथ रविवार को हेमकुंड यात्रा के लिए घांघरिया आया था। सोमवार सुबह अमनप्रीत सिंह के साथी द्वारा उठाने पर भी वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया चिकित्सालय लाया गया।
यहां चिकित्सक द्वारा अमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।  सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक का पंचायतनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की मौत की सूचना उसके परिजन चाचा मनिंदर को फोन कर दी गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *