अपराधउत्तराखंडकृषिमनोरंजनराज-काजराजनीतिवन्यजीवसरोकार

डीएम ने कूड़ा उठाने वाली कंपनियों को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

 

देहरादून।  जिलाधिकारी व प्रशासक नगर निगम सविन बंसल ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने का कार्य करने में फेल साबित हो चुकी सनलाइट, वाटरग्रेस और इकॉन कंपनी को व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआईयू सेल के स्तर से निगम के कार्यों की ठीक से मॉनीटरिंग नहीं करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रशासक कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सनलाइट, वाटरग्रेस और इकॉन कंपनियों के प्रबंधकों को स्पष्ट तौर पर कहा कि वह लिखित में दें कि पंद्रह दिनों के भीतर व्यवस्था नहीं सुधार पाए तो निगम टेंडर कर डोर टू डोर कूड़ा उठान का काम दूसरी कंपनियों को सौंपे। उन्होंने स्मार्ट सिटी के पीआईयू सेल से स्पष्टीकरण मांगा कि सहस्त्रधारा रोड के समीप स्थित पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड, शीशमबाड़ा में डंप लीगेसी वेस्ट का निस्तारण कार्ययोजना के मुताबिक क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने स्मार्ट सिटी को सौंपे गए नगर निगम के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त नमामी बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी, अनुबंधित कंपनियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *