Wednesday, July 29, 2026
Latest:
उत्तराखंड

डीएम डॉ आशीष चौहान ने दिए शराब पीकर वाहन चालने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश

 

पौड़ी।  पौड़ी में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए डीएम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने पुलिस के साथ ही सभी एसडीएम और परिवहन अफसरों को यह निर्देश दिए। बैठक में डीएम डॉ आशीष चौहान ने ने रेलवे के अफसरों को पौड़ी-देवप्रयाग सड़क का शेष काम जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। परिवहन विभाग को 15 साल पुराने निजी वाहनों की फिटनेस जांच के लिए कहा गया। अफसरों ने बताया कि इसी साल जुलाई व अगस्त में 185 निजी वाहनों की फिटनेस की जांच की गई । डीएम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ ही पुलिस को बिना हेलमेट और वाहन चलाते समय फोन का प्रयोग करने के मामलों में भी चालानी कार्यवाही करने को कहा। परिवहन व लोनिवि अफसरों को नए बनी सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ताकि इन सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही हो सके। डीएम ने इसी साल जनवरी में चीला बैराज के पास हुई वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश एसडीएम यमकेश्वर को दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, नशे में वाहन संचालन, मोबाइल उपयोग, सीट बेल्ट आदि में परिवहन विभाग ने 9975 चालान तो पुलिस ने 24272 चालान किए है। जनवरी से अगस्त तक जिले में 31 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए, जिसमें 28 की मौत और 75 लोग घायल हुए। डीएम ने संबंधित जिले में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर नियमित चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही जहां अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं, उन स्थानों को चिह्नित कर यहां सड़कों के सुधारीकरण का काम करने के लिए कहा गया। बैठक में एसएसपी लोकेश्वर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट, ईई लोनिवि दिनेश बिजल्वाण, आरटीओ द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *