Monday, August 31, 2026
Latest:

डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने रविवार को 34 गर्भवती महिलाओं समेत कुल 49 लोगों के किये अल्ट्रासाउंड

 

टिहरी (गढ़वाल)। कुशल प्रशासनिक कार्यप्रणाली के साथ ही सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रियता के चलते हमेशा चर्चाओं में रहने वाले टिहरी के जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार इस रविवार को भी मरीजों के लिए बड़े मददगार साबित हुए। अवकाश के चलते पूर्व की भांति जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र में न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, बल्कि 49 मरीजों के खुद अल्ट्रासाउंड कर सामाजिक कार्यों में योगदान की एक और अनूठी मिसाल पेश की । इन 49 अल्ट्रासाउंड में 34 अल्ट्रासाउंड गर्भवती महिलाओं के तथा 15 जनरल अल्ट्रासाउंड शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।

इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *