Thursday, September 17, 2026
Latest:

ठंड और कोहरे को देखते हुए उत्तराखंड में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी तरह के स्कूल, शिक्षा महानिदेशक ने जारी किया आदेश

 

 

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप जारी है। शीतकाल और कोहरे के चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासतौर से स्कूली बच्चों को ठंड से हो रही दिक्कतों को देखते हुए शासन ने आगामी 15 जनवरी तक सभी शासकीय, अशासकीय व पब्लिक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इन आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

खास बात यह है कि इन  आदेशों के बाद अब जिलाधिकारी स्तर से भी अलग-अलग जिलों में आदेश जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में सभी स्कूल अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे और सोमवार 16 जनवरी को खुलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *