अपराध

ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल की मासूम की मौत

हरिद्वार। लक्सर में मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन साल से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम गौरी (3) पुत्री उमेश निवासी बाकरपुर था। बताया जा रहा है कि गौरी अपने ताऊ के घर से खेलकर लौट रही थी, तभी बाकरपुर गांव निवासी समीर पुत्र निसार अपने ट्रैक्टर पर पंपिंग सेट बांधकर खेत की ओर जा रहा था। इस दौरान बच्ची ट्रैक्टर के आगे आ गई।
गौरी के पिता उमेश ने बताया कि उन्होंने शोर मचाकर ट्रैक्टर चालक को रुकने के लिए कहा, लेकिन चालक सुन नहीं पाया और ट्रैक्टर बच्ची पर चढ़ गया। हादसे में गौरी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे भिक्कमपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *