ट्रांसपोर्ट संचालक पर हजारों रूपये का माल गायब करने का आरोप

हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने ट्रांसपोर्ट संचालक पर हजारों रूपये का माल गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में साईवेन मेडियेकर नाम से कंपनी संचालित करने वाले संदीप गौड़ ने कहा है कि बीते दिनों आकाश इण्टरप्राईजेज दिल्ली से उसे माल के सात नग भेजे गए। इसमें से 6 नग तो नैनीताल ट्रांसपोर्ट कंपनी से उसे मिल गए। लेकिन एक नग गायब हो गया। नगर में करीब 65 हजार का माल बताया गया है। पीडि़त ने ट्रांसपोर्ट संचालकों पर माल गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *