अपराध

टैंकर से कुचलकर स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

रुद्रपुर। सिडकुल पंतनगर  रोड  पर तेज रफ्तार एक टैंकर ने सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले स्कूटी सवार एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के इंद्रा कॉलोनी न 3 निवासी जगदीश गावड़ी उर्फ जग्गी सुबह घर से ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकला था। जैसे ही उसने सिडकुल की ओर मुड़ने के लिए स्कूटी घुमाई वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे केमिकल टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह छिटक कर टैंकर के टायर के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेते हुए चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *