जड़ी-बूटी की दुकान में आग लगने से मची अफरातफरी
हल्द्वानी। कोसी रोड पर बुधवार दोपहर जड़ी-बूटियों की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फायर स्टेशन अधिकारी रामधारी सिंह यादव ने बताया कि कोसी रोड पर राजीव अग्रवाल की जड़ी-बूटियों की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रामनगर से कर्मचारी मौके के लिए रवाना हुए। दुकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया। पीड़ित व्यक्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
