उत्तराखंड

जोगड़ी गांव में बुजुर्ग पर हमला करने वाले गुलदार की पिंजरे में मौत

पौड़ी। जिले के गोगड़ी गांव में बुजुर्ग पर हमला करने वाले गुलदार की वन विभाग द्वारा लगाए गए पिजरे में मौत हो गयी। वन विभाग के गुलदार के शव को कब्जे में लेकर  आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते रोज जिले के जोगड़ी गांव में गुलदार ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना की सूचना के बाद तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद वन विभाग की टीम को शनिवार देर शाम को ही गुलदार को पकड़ने में कामयाबी हासिल हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को गांव के पास ही झाड़ियां में गुलदार छिपा हुआ मिला। वन विभाग की टीम ने जाले के माध्यम से गुलदार को रेस्क्यू किया। जिसके बाद उसे पिंजरे में उसे नागदेव रेंज लाया गया। रविवार सुबह गुलदार की पिंजरे के अंदर ही मौत हो गई है। प्रभारी डीएफओ ने बताया कि गुलदार के मृत होने की सूचनाओं सुबह मिली। पशु चिकित्सकों की ओर से गुलदार का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *