अपराध

जिस नाबालिग को भगाने का चल रहा था मुकदमा, दोबारा उसी को भगा ले गया आरोपी

 

रुड़की। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी पत्नी घर पर नहीं थे। उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। जिसे गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले गया है और पहले भी एक बार ऐसी ही हरकत कर चुका है, जिसके सम्बंध में कोर्ट में भी मुकदमा चल रहा है। उसके बावजूद गांव का यह युवक उसकी नाबालिग पुत्री को घर से भगाकर ले गया है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई कर अपनी नाबालिग पुत्री को तलाश करने की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर विकास निवासी इमलीखेड़ा के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *