जाॅलीग्रांट अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ और सुशीला बलूनी का जाना हाल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम भी पूछी। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने श्रीमती सुशीला बलूनी से भी मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
