Wednesday, September 23, 2026
Latest:

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के फूलगढ़ शिवगढ़ ग्राम में सात लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गयी। इस मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी प्रत्याशी ने शराब वितरण कराई होगी। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। लेकिन प्रशासन ने अभी तक चार लोगों के मौत की ही पुष्टि की है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं मामले में एसओ पथरी थाना को सस्पेंड कर दिया गया है। कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट अस्पताल में मौत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव के चलते वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है। लक्सर के फूलगढ़ गांव में भी प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई कच्ची शराब पीने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई।तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव में रोजाना कच्ची शराब बांट रहे हैं। जिसे पीने से बीती रात भी चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गांव में इससे पूर्व में भी तीन लोग कच्ची शराब पीने से मौत हो चुकी है। लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीमें गांव में जाकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *