राज-काज

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

 

रुद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के राजकीय इंटर कॉलेज, रतूड़ा में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी की अध्यक्षता मंें आयोजित शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
शिविर के दौरान कुल 80 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित एवं प्रेषित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल भी लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने को लेकर जागरूक भी किया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की प्रभावी पहल की जा रही है, जिससे शासन-प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और सहभागिता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *