जनसेवा केंद्र पर दबंगों का तांडव, कई लोग चोटिल

ंरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र में दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। इतना ही दबंगों ने कुर्सियां भी तोड़ी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो गये।
जनसेवा केंद्र के स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के जनसेवा केंद्र संचालित है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात को कुछ दबंग किस्म के लोग पहुंचे। वहां पर दबंगों ने जनसेवा केंद्र में जमकर तांडव मचाया और कुर्सियां तोड़ी। बताया जाता है कि वहां पर अफरातफरी मच गई। इसमें कई लोगों के चोटिल होने की खबर है। इस मामले में जनसेवा केंद्र के संचालक की ओर से तहरीर दी है। इधर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह इस मामले में कैंप पुलिस से जानकारी ली जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *