Saturday, July 25, 2026
Latest:

जनवादी महिला समिति ने मंहगाई के खिलाफ  किया प्रदर्शन, विरोध में फूंका सरकार का पुतला 

देहरादून। जनवादी महिला समिति ने बढ़ती महंगाई के विरोध में आज  यहां प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। समिति से जुड़ी महिलाओं का जुलूस चन्द्रशेखर आजाद नगर न्यू पटेलनगर से होता हुआ लालपुल पहुंचकर सभा में बदल गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र एवं राज्य सरकार को महंगाई के लिए सीधेतौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आटा ,चावल ,दाल ,दूध आदि पर जीएसटी लगाकर शोषण की हद पार कर दी है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व की अलमबदार सरकार आम जनता के हितों के प्रति कितनी क्रूर हो सकती है, यह बात अब लोगों की समझ में आने लगी है। वक्ताओं ने सरकार से मंहगाई, गैस, पैट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतेंऔर परिवहन किराया वृद्धि  वापस लेने तथा बेरोजगारों,  महिलाओं एवं कमजोर वर्ग के उत्पीड़न को रोकने को कहा। वक्ताओं ने कहा है कि राज्य की मन्त्री रेखा आर्य की महिलाओं की चिन्ता करने की बजाय कांवड़ में शामिल होने की घोषणा हास्यास्पद और जनविरोधी है। इस अवसर पर कमजोर बस्तियों को तोड़ने तथा सत्यापन के नाम पर मजदूरों का उत्पीड़न रोकने की जोरदार मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि इन्ही मुद्दों को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। सभा खत्म होने के बाद महिलाओं द्वारा  सरकार का पुतला दहन किया गया।
आज के विरोध प्रदर्शन में प्रान्तीय उपाध्यक्ष इन्दुनौडियाल, महामंत्री दमयन्ती नेगी , जिलाध्यक्ष नुरैशा  उपाध्यक्ष बिन्दा मिश्रा , जिला सचिव सीमा लिंगवाल, सरोज देवी , शान्ता, सुरेशी , पूनम आर्य , शबनम , डाली , पुष्पा, सुनीता ,शोभा ,ममता , कुसुमा ,छोटी,  सीमा, सरोजिनी, मीना देवी राठौड़ ,रिंकी ,कौशल्या, राजेश्वरी ,सुमित्रा ,मन्जू ,मेनका, विमला, सतेश्वरी, रामप्यारी ,चन्दा  व शान्ता आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *