छात्रों के दो गुटों में हो रही थी मारपीट, पुलिस ने तमंचा, कारतूस व अन्य हथियारों समेत दबोचा दो को

 

हरिद्वार। क्वांटम कॉलेज भगवानपुर के पास  फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, राड, कार व दो बाइक भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, बीती देर शाम थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि भगवानपुर टोल प्लाजा के पास छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था, वह लड़के अभी क्वांटम कॉलेज के सामने झगड़ने वाले हैं। उनके पास अवैध अस्लहे व अन्य घातक हथियार भी हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो क्वांटम कॉलेज के सामने सड़क पर कुछ लडके आपस में मारपीट कर रहे थे और एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से हाथ में लिये हथियारों से मारपीट व तमंचों से फायर कर रहे थे। इस पर पुलिस द्वारा आरोपी हर्ष  पुत्र विनय सिंह,  निवासी ग्राम पथरवा, थाना- बेहट, सहारनपुर (यूपी) व ऋषि पुत्र महेन्द्र, निवासी कंजाबाग चौराहा, खटीमा (उधमसिंहनगर) को एक तंमचे, कारतूस, स्टील की रॉड, दो बाइक व कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मची अफरातफरी का फायदा उठाकर कुछ युवक भागने में कामयाब हो गए। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *