चोरी के ट्रैक्टर के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटों में कर दिया खुलासा
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को हुए ट्रैक्टर चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के ट्रैक्टर के साथ चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि मंगलवार को अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल ने तहरीर दी। बताया कि ट्रैक्टर प्लॉट में खड़ा किया था। जिसे किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया। सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त संदिग्ध की फुटेज से मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। जिसके बाद बुधवार को दोपहर को कुल्हाल पावर हाउस के पास से एक आरोपी शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुल्हाल विकासनगर को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कि वह लालच में आ गया था। पैसों के लालच के कारण उसने रात्रि में ट्रैक्टर चोरी कर उसे बेच दिया था।
