अपराध

चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, चुराया गया माल बरामद

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने शहर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। शुक्रवार 2 अगस्त को लकड़ी पड़ाव निवासी मोहम्मद कासिम ने कोतवाली कोटद्वार में दिए शिकायती पत्र में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी की दुकान का ताला तोड़कर दुकान से बर्तन व मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी के पर्यवेक्षण, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से
अभियुक्त लकड़ी पड़ाव व झूला पुल बस्ती निवासी अमन, शाहरुख और फारूक को गुलर पुल कोटद्वार से मय चोरी का सामान बर्तन, इलैक्ट्रॉनिक तराजू और चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, मुख्य आरक्षी चरण सिंह पंवार, आरक्षी दीपक कुमार, चन्द्रपाल व गौरव यादव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *