चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा पिकअप गाड़ी में 35 पेटी बीयर ले जा रहा शख्स

 

हल्द्वानी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकप में ले जाई जा रही 35 पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार, काठगोदाम थाना पुलिस बीती रात कुंवरपुर तिराहे पर चैकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को देखकर पिकप चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में पिकप से पुलिस को 35 पेटी बीयर बरामद हुई। चालक से इसके कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने आरोपी हामिद हुसैन निवासी बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए शराब तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह बीयर की पेटियां महंगे दामों में पहाड़ को ले जाकर बेचता है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी फिरोज आलम, खेड़ा चैकी प्रभारी मनोज, कांस्टेबल सुरेंद्र व चन्दर सामंत शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *