चारधाम यात्रा में पिछले वर्ष कुल 42 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे उत्तराखंड , इस बार जोशीमठ आपदा ने बढ़ा दी है चिंता

 

देहरादून। साल 2022 में चारों धामों में करीब 42 लाख यात्रियों ने दर्शन किए, जो यात्रियों की संख्या में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। हालांकि, इससे पहले कोरोना काल के दौरान यात्रियों की संख्या बेहद सीमित रही थी। साल 2019 में 12.50 लाख तीर्थयात्री बदरीनाथ पहुंचे थे, जबकि 2022 में यह संख्या बढ़कर 17.50 लाख पहुंच गई। इस तरह 2019 में चारधाम में 44 करोड़ की कमाई तो 2022 में 60 करोड़ से ज्यादा रही। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख 27 अप्रैल तय की गई है, जबकि बदरीनाथ धाम का द्वार कहे जाने वाले जोशीमठ में भू धसांव के चलते नगर को तो नुकसान हुआ ही है साथ ही हाईवे पर भी दरारें दिखाई दी है। चिंता की बात ये है कि बदरीनाथ पहुंचने का यह एकमात्र रास्ता है। ऐसे में लाखों लोगों के यहां पहुंचने पर क्या यह रास्ता सुरक्षित होगा? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि, विभिन्न संस्थाओं की वैज्ञानिक फिलहाल इस क्षेत्र की स्थितियों और सुरक्षा के हालातों के मद्देनजर अपनी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *