Thursday, July 16, 2026
Latest:
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा में अब तक 14 श्रद्धालु बने काल का ग्रास, यमुनोत्री में दो और श्रद्धालुओं की हुई मौत

 

उत्तरकाशी। शनिवार रात यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला गुजरात व एक महिला महाराष्ट्र की बताई जा रही है।
शनिवार रात को गुजरात राज्य की बडोदरा निवासी कमलेशभाई जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें सांस लेने  में दिक्कत हुई और वह चक्कर आने  से गिर गए। जबकि रोहिणी निवासी महाराष्ट्र यमुनोत्री के दर्शन के बाद खरादी में रुकी थीं। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिन्हे उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान अब तक 14 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। यहां यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए यमुनोत्री हाईवे पर दोबाटा व जानकीचट्टी में स्क्रीनिंग प्वाइंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *