चाकू के साथ एक गिरफ्तार

ंरुद्रपुर। जनपद में संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना दिनेशपुर के एसओ अनिल उपाध्याय के नेतृत्व में क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष के मुताबिक शनिवार को क्षेत्र में संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई को चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने राहुल विश्वास उर्फ फलाननिवासी चन्दन थाना दिनेशपुर को हिरासत में लिया। पुलिस को तलाशी लेने पर उसके पास चाकू बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर संदिग्धों, नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, सुरेश टम्टा आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *