चंबा से कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू, भाजपा पर लगाया देश में नफरत फैलाने का आरोप

 

नई टिहरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा व नगर कांग्रेस कमेटी चंबा के संयुक्त तत्वाधान में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम से पहले ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष साहब सिंह सजवाण और नगर कांग्रेस चंबा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रसाद जोशी का कांग्रेस जनों ने भव्य स्वागत करते हुए ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम का शुभारंभ चंबा चौक पर श्री देव सुमन और वीर गब्बर सिंह सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ। बाजार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा करते हुए कांग्रेसजनों ने आम आदमी को भारत जोड़ो यात्रा के महत्व को बताया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि जो लोग सरकार में बैठे हैं उन्होंने देशभर में नफरत और द्वेष का माहौल बना रखा है।  ठीक इसके विपरीत कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुस्तान के इतिहास में एक नजीर पेश की है कि 3 हजार 800 किलोमीटर पैदल यात्रा कर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक पैदल ऐतिहासिक यात्रा करके कश्मीर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा मान और सम्मान के साथ फहराया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश भर में एकता भाईचारा प्रेम और देशभक्ति का संदेश देते हुए देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने का संदेश दिया है। इस यात्रा में देश के 13 राज्यों से करोड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया यह एक ऐतिहासिक और सफल यात्रा रही ।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट और नरेंद्र चंद रमोला ने कहा कि भाजपा हमेशा समाज को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है, ठीक इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी देश को जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ प्रेम का संदेश देती है। पूर्व प्रमुख विजय सिंह गुनसोला और पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की सोच लेकर आगे बढ़ती है जबकि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर देश और प्रदेश को बांटने का काम करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *