Friday, July 24, 2026
Latest:

घामी कैबिनेट ने लिए सात महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक में गुरूवार को सात महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में लिये गये निर्णयों में पर्यटन नीति 2023 पर मोहर लगायी गयी है। वहीं वन संरक्षण में संशोधन किया गया है। उत्तर प्रदेश निजी वन अधिनियम में सजा का प्रावधान हटाकर वित्तीय दंड बढ़ाया गया है। 2018 की पर्यटन आपेशनल गाइडलाइन में भी संशोधन किया गया है। पी. एम.जी.एस. वाई के 38 कनिष्ठ अभियंताओं को ग्राम्य विकास विभाग में लिया गया। वहीं कर्मचारी मृत सेवा आश्रित नियमावली में विधवा पुत्रवधु को भी जोड़ा गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आयोजित हुए ड्रोन शो की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई है। पीडब्ल्यूडी के संविदा के जेई को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *