वन्यजीव

ग्रामीण इलाकों में गुलदार की सक्रियता से दहशत में लोग, वनकर्मियों की गश्त शुरू

नई टिहरी।  भिलंगना ब्लॉक के द्वारी गांव के बुडकोट तोक में 15 दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। ग्रामीण गिरीश चंद्र, विजयराम, भूपेंद्र , ज्योति प्रसाद, दिनेश प्रसाद, गोविंद , अजय प्रसाद ने बताया कि गुलदार की दहशत के कारण बच्चों को अकेले स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी हर्ष राम उनियाल ने बताया कि गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के लिए वन कर्मियों की टीम गांव में दश्त कर रही है। साथ ही ग्रामीणों को भी रात में अकेले बाहर नहीं निकलने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *