ग्रामीणों को दी गई 10 दिवसीय डेयरी फार्मिग बर्मी कम्पोस्ट बनाने की ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट उन्नति योजना के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग।  जनपद के अंतर्गत ऊखीमठ ब्लॉक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2005 के अंतर्गत 100 दिन का कार्य कर रहे ग्रामीण परिवार के सदस्यों सहित महिला समूह की सदस्यों की आजीविका बढ़ाने के लिए डेयरी फार्मिंग बर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी द्वारा दिया गया। एसबीआई आरसेटी द्वारा क्षेत्र में निरंतर कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, प्रोजेक्ट उन्नति योजना 2020 ग्रामीण विकास विभाग,  भारत सरकार की ओर से कौशल उन्नयन के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रारंभ किया गया है। इसमें महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2005 के अंतर्गत कार्य कर रहे ग्रामीण परिवार के सदस्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वह अपनी आजीविका बेहतर तरीके से चला सकें और गरीबी से बाहर निकल सकें। इस क्रम में ऊखीमठ ब्लाक के मनसूना, रांउलेक, बुरवा, उलियाणा, गैड़ गांव में 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने वाले परिवार के सदस्यों को मनसूना पंचायत भवन में 10 दिवसीय डेयरी फार्मिंग बर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। गत 01 दिसम्बर  से शुरू हुए  इस प्रशिक्षण में उन्नति प्रोजेक्ट के साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत बने समूह की महिलाओं नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  मास्टर ट्रेनर कृषि विज्ञान केंद्र जाखधार के वैज्ञानिक एवं प्रभारी अधिकारी संजय सचान सहित , डॉ संगीता सहित पशुपालन विभाग रुद्रप्रयाग के पशु चिकित्सााधिकरी प्रमोद भुटानी द्वारा पशुओं में होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों के  साथ गाय तथा भैंसों की नस्लों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाय और डेयरी को स्वरोजगार से कैसे जोड़ा जाय आदि विषयों पर भी जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केद्र जाखधार से आये वैज्ञानिक डॉ संजय संचान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को बर्मी कम्पोस्ट, खाद, हरी खाद  तथा जैविक खेती जैविक दवाइयों सहित बीजों के टीकाकरण तथा बीजों को कैसे शोधित किया जाता इसकी जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी के निदेशक द्वारा महिलाओं को आर्थिक स्थिति मजबूत करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफल डेयरी फार्मर संदीप गोस्वामी की डेयरी का भ्रमण किया गया। जिसे देख प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को काफी प्ररेणा मिली। प्रशिक्षण के दसवें दिन प्रशिक्षण का आकलन किया गया। आकलनकर्ता भास्कर बहुगुणा, अजय नौटियाल द्वारा पेपर और मौखिक परीक्षा के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों का आकलन किया गया जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थी पास हुए। समापन अवसर पर प्रशिक्षण ले रहे लाभार्थियों द्वारा मास्टर ट्रेनर वैज्ञानिक डॉ संजय संचान, डॉ संगीता डॉ प्रमोद भुटानी, चंद्र प्रकाश पंत व आरसेटी के संकाय वीरेंद्र बर्तवाल द्वारा दिए गए प्रशिक्षण को बेहतरीन बताते हुए आरसेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।  प्रशिक्षणार्थियों के फीडबैक के साथ ही प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

        समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश चंद्र मैठाणी एंव जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। खंड विकास अधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि प्रोजेक्ट उन्नति का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत कार्य कर रहे ग्रामीण गरीब परिवारों के सदस्यों को उनकी रुचि अनुसार उनको कौशल उन्नयन कर उनकी आजीविका सुधार हेतु उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है।  वहीं जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से वास्तव में ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा क्योंकि वह पशुपालन पहले से ही कर रही हैं लेकिन उन्हें नई पद्वति तथा अच्छी नसलों की जानकरी के अभाव में उतना लाभ नहीं मिल रहा जिसका वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस प्रशिक्षण के बाद वह नई तकनीक,अच्छी नस्ल के पशुओं को रखकर तथा बर्मी कम्पोस्ट तैयार कर कृषि तथा दुग्ध व्यवसाय से अपनी आजिविका में बढ़ोतरी कर सकेंगी। आरसेटी द्वारा 30 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करने के साथ ही प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, सहयोग, विशेष भूमिका, व्यवस्था, प्रशिक्षण में समय पर उपस्थिति, प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने, खेल सहित पर्यावरण नाटक आदि के लिए महिलाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर  मदमहेश्वर घाटी विकास मंच के अध्यक्ष मदन भट्ट के अलावा प्रशिक्षण ले रहीं अनीता देवी, मंजू देवी, रंजना देवी विशेश्वरी देवी, सरिता देवी , सुमन देवी कल्पेश्वरी देवी, ममता देवी, मिथिला देवी, गुड्डी, सुमित्रा, सुनीता देवी व ध्रुवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *