अपराध

गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म,आरोपी को तलाश कर रही पुलिस

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।  आरोप है कि एक युवक महिला के घर में जबरन घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीडिता की मैडिकल जांच भी कराई गयी है। आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर  है।
बीती 12 अप्रैल की देर रात मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पति की गैरमौजूदगी में एक युवक गर्भवती महिला के घर में जा घुसा। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान महिला को गंभीर चोटें भी आई हैं।  जब देर रात महिला का पति घर पहुंचा तो आरोपी छत के रास्ते से कूदकर फरार हो गया। जिसके बाद महिला के पति ने पीड़िता को खोला। इस दौरान महिला ने आपबीती सुनाई। जिसे सुन पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद पीड़िता के पति ने  मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं, पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। जहां फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल इकट्ठा किए। पीड़िता ने एक नामजद युवक के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक, मंगलौर कोतवाली शांति कुमार ने बताया कि   पीड़िता की तहरीर के आधार पर विनीत उर्फ बंदर निवासी लिब्बरहेड़ी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस की टीम आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *